गोवा प्रदेश कांग्रेस ने ईंधन के दामों में लगातार वृद्धि को लेकर रविवार को केंद्र की आलोचना करते हुए मांग की कि पेट्रोल पंपों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होर्डिंग हटाये जाएं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने कहा कि ऐसा जान पड़ता है, जैसे प्रधानमंत्री पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के बढ़ते दामों से परेशान लोगों पर हंस रहे हैं।
उन्होंने मापुसा में पत्रकारों से कहा, ‘‘ जब लोग ऊंचे दाम पर पेट्रोल एवं डीजल भरवाने के लिए अपनी मेहनत की कमाई खर्च कर रहे हैं, तब मोदी को इन पेट्रोल पंपों के होर्डिंग में उन पर हंसते हुए देखा जा सकता है।’’चोडनकर ने कहा कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आयी तब वह राज्य सरकार की शक्तियों का इस्तेमाल करेगी और कर कटौती आदि के माध्यम से दाम घटायेगी।


Download Android App
Download iOS App



