पश्चिम बंगाल की राजधानी में करीब 2.5 लाख रुपये मूल्य की नकली भारतीय मुद्रा जब्त की गई, और इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पूर्व सूचना के आधार पर विशेष कार्यबल ने गुरुवार को सियालदह रेलवे स्टेशन से नकली मुद्रा के जालसाज को गिरफ्तार किया। मालदा निवासी शहाबुल शेख (30) नामक इस शख्स से पुलिस ने दो हजार रुपये के 125 नकली नोट जब्त किए हैं। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
कोलकाता में 2.5 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट जब्त
Summary :
मालदा निवासी शहाबुल शेख(30) नामक इस शख्स से पुलिस ने दो हजार रुपये के 125 नकली नोट जब्त किए हैं। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



