BJD के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान का 54 साल की उम्र में निधन, CM नवीन पटनायक ने जताया शोक

Summary :

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सुभाष चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि राज्य में कल्याणकारी क्रियाकलापों के लिए सुभाष चौहान का योगदान यहां के लोग सदैव याद रखेंगे।

ओडिशा की बीजू जनता दल (बीजेडी) पार्टी के वरिष्ठ नेता और पश्चिमी ओडिशा विकास परिषद के अध्यक्ष सुभाष चौहान का रविवार को 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शोक जताते हुए ओडिशा की राजनीति के लिए बड़ी क्षति बताया है।
सुभाष चौहान को लिवर संबंधी बीमारी के कारण गत 30 अप्रैल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और पांच मई से वह वेंटिलेटर पर थे। उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। जिसके अब आज उनका निधन हो गया। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सुभाष चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि राज्य में कल्याणकारी क्रियाकलापों के लिए सुभाष चौहान का योगदान यहां के लोग सदैव याद रखेंगे। 

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी की स्थिति गंभीर, कोमा में गए

मुख्यमंत्री ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिजनों के प्रति गहन्र संवेदना व्यक्त की। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धमेंद्र प्रधान ने सुभाष चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया। 
उन्होंने कहा, “ सुभाष भाई के साथ मेरी बहुत सी यादें जुड़ी हुई है। उनका असामयिक निधन समाज और ओडिशा की राजनीति के लिए बड़ी क्षति है। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।” आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने भी सुभाष चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Desk Team