केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को नागपुर में लोकमत मीडिया समूह के संस्थापक-संपादक एवं स्वतंत्रता सेनानी जवाहरलाल दर्डा की जन्म शताब्दी और शहर से मराठी अखबार के संस्करण की स्वर्ण जयंती मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में शनिवार को शिरकत करेंगे।
लोकमत मीडिया ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस कार्यक्रम के अतिथि होंगे।
बयान में कहा गया है कि रेशमीबाग के सुरेश भट ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शाह देश के प्रमुख क्षेत्रीय भाषा के समाचार पत्र लोकमत के नागपुर संस्करण का एक विशेष अंक जारी करेंगे।
इसमें कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता जवाहरलाल दर्डा (बाबूजी) की स्मृति में एक स्मारक सिक्का और लोकमत की स्वर्ण जयंती पर एक विशेष डाक टिकट भी जारी करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



