शकील अहमद ने कांग्रेस प्रवक्ता पद से इस्तीफे की घोषणा की

Summary :

फिलहाल हमें उनके इस्तीफे की जानकारी नहीं है। शकील अहमद हमारे वरिष्ठ नेता हैं। अगर उन्होंने इस्तीफा दिया है तो हम उन्हें मनाने की कोशिश करेंगे।’

बिहार के मधुबनी से टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस नेता शकील अहमद ने सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया। अहमद ने ट्वीट किया, ”मैंने कल मधुबनी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने का फैसला किया है। मैं कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं राहुल गांधी को इस्तीफा भेज रहा हूं।”

दरअसल, गठबंधन के तहत मधुबनी की सीट ‘विकासशील इंसान पार्टी ‘ (वीआईपी) के खाते में चली गयी है। अहमद पहले भी मधुबनी से सांसद रहे हैं। वह इस सीट से टिकट मांग रहे थे। उधर, कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ” फिलहाल हमें उनके इस्तीफे की जानकारी नहीं है। शकील अहमद हमारे वरिष्ठ नेता हैं। अगर उन्होंने इस्तीफा दिया है तो हम उन्हें मनाने की कोशिश करेंगे।”

Desk Team