राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने रविवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि राज्यपाल ने लोकतंत्र की जिम्मेदारियां नहीं निभाई हो लेकिन दुर्भाज्ञ से वर्तमान समय के राज्यपाल ऐसा कर रहे हैं।
पवार से बारामती में संवाददाताओं ने जब उनसे राज्यपाल के रूप में नियुक्त सदस्यों के बारे में पूछा तो उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और मंत्रिमंडल में निहित शक्तियों के अनुसार संविधान की सिफारिशों को लागू करना राज्यपाल की जिम्मेदारी होती है।
उन्होंने कहा कि जब नरेंद्र मोदी स्वयं मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने शिकायत की थी कि राज्यपाल द्वारा उनके कार्य को बाधित किया जा रहा है। पवार ने कहा कि नरेंद्र मोदी उस समय कई बार ऐसी बात कह चुके थे और दुर्भाज्ञ से उन्हें अपने राज्य में भी यह सहना पड़ था।
उन्होंने कहा कि यह चिंताजनक है कि महाराष्ट्र जैसे राज्य में राज्यपाल एक मोहरे की तरह काम कर रहा है और वास्तविक भूमिका केंद्र सरकार निभा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी शरद पवार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी के बाद भी राज्यपाल पद पर बने रहने को लेकर कोश्यारी के स्वाभिमान पर तंज कस चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



