पूर्व केंद्रीय मंत्री और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने मध्य प्रदेश की सियासत को लेकर तंज कसा है। उनका कहना है कि मध्य प्रदेश में भाजपा में तीन खेमे है, महाराज, नाराज और शिवराज।
Are you going to say something about this Sir?👇👇
😔
मध्य प्रदेश में भाजपा तीन खेमो में बट गयी।
1.महाराज,
2.नाराज ,और
3.शिवराज🤣
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) July 7, 2020
फिल्म अभिनेता सिन्हा ने मंगलवार केा ट्वीट कर मध्य प्रदेश के हालातों पर अपने ही अंदाज में बात कही है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा तीन खेमो में बट गई है। महाराज, नाराज,और शिवराज।
ज्ञात हो कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने के बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार बनी। मंत्रिमंडल गठन में तीन माह से ज्यादा का वक्त लग गया और अब मंत्रियों केा विभागों का वितरण करने के पहले पार्टी को भारी मशक्कत करना पड़ रही है। इसी घटनाक्रम से शत्रुघ्न सिन्हा के ट्वीट को जोड़कर देखा जा रहा है।
वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मंत्रियों के विभागों के बटवारे पर आज और वर्कआउट(मंथन) करुंगा। मुख्यमंत्री चौहान दो दिन तक दिल्ली में रहने के बाद मंगलवार को भोपाल लौटे है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार तो हो चुका है, विभागों के बटवारे पर आज और वर्कआउट करुंगा। मुख्यमंत्री चौहान के इस बयान के सियासी तौर पर यह मायने निकाले जा रहे हैं कि विभागों का वितरण आज देर रात तक या कल बुधवार को ही होने की संभावना है।
ज्ञात हो कि राज्य में मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार हो चुका है। मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री के अलावा 33 हो गई है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थकों के लिए महत्वपूर्ण विभाग मांग रहे है। इसी के चलते पहले मंत्रिंमंडल विस्तार में देरी हुई और अब मंत्रियों के विभाग वितरण में देरी हो रही है ।


Download Android App
Download iOS App



