हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) व स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के सदस्यों के बीच झड़प हो गई, जिसमें कम से कम 10 छात्र घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि यह झड़प तब हुई, जब एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एसएफआई सदस्यों को मैदान में क्रिकेट खेलने से रोका, जहां वह आरएसएस शाखा लगाना चाहते थे। ज्यादातर घायलों को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने छात्रों का हाल जानने के लिए अस्पताल का दौरा किया।
शिमला : एबीवीपी-एसएफआई कार्यकर्ताओं में झड़प, 10 घायल
Summary :
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने छात्रों का हाल जानने के लिए अस्पताल का दौरा किया।


Download Android App
Download iOS App



