उद्धव ठाकरे को सम्मानित करने के लिए 23 जनवरी को कार्यक्रम कर रही है शिवसेना

Summary :

शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे की जयंती 23 जनवरी को पार्टी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे की जयंती 23 जनवरी को पार्टी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम बांद्रा के एमएमआरडीए मैदान में आयोजित किया जाएगा। परिवहन मंत्री अनिल परब ने कहा कि आज सभी इस बात से प्रसन्न हैं कि उद्वव ठाकरे ने शिवसेना प्रमुख से किए उस वादे को निभा दिया कि एक शिवसैनिक एक दिन मुख्यमंत्री बनेगा। परब ही कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। 
उन्होंने कहा, “शिव सैनिक इस बात से प्रसन्न हैं कि उद्धव जी ने अपना वादा निभाया है। बीकेसी के एमएमआरडीए मैदान में सैनिक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं और इसमें प्रमुख शख्सियतें शिरकत करेंगी।” यह पूछे जाने पर कि क्या गठबंधन सहयोगी कांग्रेस और राकांपा को भी आमंत्रित किया जाएगा, परब ने कहा कि कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे भी पार्टी का राज्य स्तरीय सम्मेलन 23 जनवरी को करने वाले हैं। इस कार्यक्रम में वह पार्टी को आगे ले जाने के संबंध में अपनी योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। 

Desk Team