शिवसेना नेता अर्जुन खोतकर ने रावसाहेब दानवे के उस बयान को लेकर उनपर निशाना साधा, जिसमें केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपने घर से बाहर निकलकर राज्य के बारिश प्रभावित इलाकों को दौरा क्यों नहीं करते। खोतकर ने कहा कि बीजेपी को हर बात पर राजनीति करने से बाज आना चाहिये।
शिवसेना नेता ने यह भी कहा कि ठाकरे भारी बारिश के बाद हालात का जायजा लेने के लिए सोलापुर और परभणी जिलों के दौरे पर हैं। दानवे ने शनिवार को औरंगाबाद के पैठान में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान ठाकरे की आलोचना करते हुए कहा था कि सत्ता में बैठे लोगों को परेशानियों से जूझ रहे लोगों से मिलना चाहिये, लेकिन ठाकरे महामारी के चलते अपने घर से बाहर ही नहीं निकल रहे।
दानवे पर पलटवार करते हुए खोतकर ने कहा कि बीजेपी नेता को मुख्यमंत्री के खिलाफ बोलने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा, ”उद्धव जी घर पर नहीं बैठे हैं। वह सोलापुर और परभणी के दौरे पर हैं। बीजेपी नेताओं को हर बात पर राजनीति करना बंद कर देना चाहिये।” राज्य के पूर्व मंत्री खोतकर ने कहा, ”यह संकट का समय है। बीजेपी को किसानों का साथ देना चाहिये, लेकिन इसके बजाय वे राजनीति कर रहे हैं।”


Download Android App
Download iOS App



