नागपुर : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार रात कहा कि शिवसेना हिंदुत्ववादी बनी रहेगी और जहां तक विचारधारा की बात है, वह बदली नहीं है।
नागपुर में शिवसेना कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा नीत केंद्र सरकार के पास इस बारे में कोई ‘आइडिया’ नहीं है कि कहां और कैसे हिंदुओं तथा अन्य प्रवासियों को बसाया जाए, जो नये कानून (नागरिकता संशोधन कानून) के तहत भारतीय नागरिकता पाने वाले हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘हम बेशक हमेशा से हिंदुत्ववादी हैं। मैंने ऐसा विधानसभा में भी कहा था…।’’ गौरतलब है कि राज्य में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन सरकार चला रही है। ठाकरे ने यह भी कहा कि शिवसेना देश में अशांति पैदा करने के लिए हिंदुत्व का मुद्दा उठाने की इजाजत नहीं देगी।


Download Android App
Download iOS App



