कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने गुरुवार को दावा किया है कि वह एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे।
हासन में एक सभा को संबोधित करते हुए सिद्धारमैया ने विपक्ष पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने एकजुट होकर उन्हें सीएम बनने से रोक दिया। सिद्धारमैया ने कहा कि राजनीति में जाति और पैसे का बोलबाला हो गया है।
जनसभा को संबोधित करते हुए सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री बनने की अपनी इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि राजनीति में हार-जीत होती रहती है और जनता के आशीर्वाद से वह एक बार फिर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैंने सोचा था कि जनता मुझे आशीर्वाद देगी और मैं दोबारा मुख्यमंत्री बनूंगा। पर दुर्भाग्यवश मैं हार गया लेकिन यह अंत नहीं है। राजनीति में हार और जीत सामान्य बात है।’
बता दें कि एचडी कुमारस्वामी ने 23 मई को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इससे पहले राज्य में बीजेपी ने सरकार बनाई थी, लेकिन फ्लोर टेस्ट में असफल रहने के कारण बीएस येदियुरप्पा को इस्तीफा देना पड़ा था। फिलहाल कर्नाटक में जेडी (एस) और कांग्रेस गठबंधन की सरकार है।


Download Android App
Download iOS App



