मणिपुर राज्य बीती तीन मई से जातीय हिंसा की आग में झुलस रहा है। जिसके बाद मणिपुर मुद्दे पर संसद में भी खूब हंगामा भी देखने को मिला औरअब CPI(M) (Communist Party of India (Marxist) के नेताओं का एक दल मणिपुर रवाना हए हैं जहां महासचिव सीताराम येचुरी की अध्यक्षता में चार नेताओं का ये दल 18 अगस्त से 20 अगस्त तक राज्य के दौरे पर रहेंगे।
लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए मणिपुर जा रहे
मणिपुर दौरे पर जाते हुए मीडिया से बात करते हुए सीताराम येचुरी ने कहा कि ‘हम मणिपुर के लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए मणिपुर जा रहे हैं और उन्हें बताएंगे कि भारत उनके साथ है। मणिपुर के मुख्यमंत्री को पद से हटाया जाना चाहिए। राज्य में शांति बहाली के लिए जो हो सकता है, हम वो करेंगे। राज्य के हालात काफी खतरनाक हैं और देश की एकता के लिए इसे नियंत्रित करना जरूरी है।
राज्य में कुकी और मैतई समुदाय के बीच विवाद
बता दें कि इससे पहले संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल भी मणिपुर गया था। राज्य में कुकी और मैतई समुदाय के बीच विवाद चल रहा है, जिसमें सैंकड़ों लोग अब तक मारे जा चुके हैं और हजारों लोगों को अपने घरों से विस्थापित होना पड़ा है।


Download Android App
Download iOS App



