मध्यप्रदेश के मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की मुख्य महाप्रबंधक मीनाक्षी सिंह ने कहा है कि विभागीय जांच के प्रकरणों का निपटारा निर्धारित समय-सीमा से पहले किया जाए। उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों की शिकायतों के लिए वेबपोर्टल पर एम्पलायी ग्रिवेन्सेस दर्ज करने की सलाह दी। आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार श्रीमती सिंह ग्वालियर, चंबल संभाग में बिजली कार्मिकों की शिकायतों का निराकरण करने के लिए एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर में समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि कार्मिकों की पदक्रम सूची पर आये फीडबैक की समीक्षा करते हुए अंतिम पदक्रम सूची का प्रकाशन कर लिया जाए। मुख्य महाप्रबंधक इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (ग्वालियर क्षेत्र) डी.पी.अहिरवार, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ओ.पी.गुप्ता, प्रबंधक (मानव संसाधन) तथा अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
बिजली कार्मिकों की शिकायतों का निपटारा एक सप्ताह में करें : सिंह
Summary :
चंबल संभाग में बिजली कार्मिकों की शिकायतों का निराकरण करने के लिए एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर में समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहीं थीं।


Download Android App
Download iOS App



