मोबाइल दिलवाने के जिद में पुत्र ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

Summary :

अपनी बाइक को लाइन के किनारे खडा करके ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। गोटेगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में सोलह वर्षीय एक बालक ने मोबाइल दिलवाने की जिद में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नौनी गांव निवासी महेश मेहरा (16) ने कल रात ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि पिता ने अपने पुत्र को मंहगा मोबाइल खरीद कर नही दिया तो वह घर से बाइक से गोटेगांव आया और श्रीधाम करकबेल रेल लाईन पर सिंहवाहनी मंढिया के पास अपनी बाइक को लाइन के किनारे खडा करके ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। गोटेगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Desk Team