ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष सूर्यनारायण पात्रो ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। श्री पात्रों का गुर्दे की समस्या के कारण यहां पिछले 14 दिनों से निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके अलावा उनकी आंख में भी संक्रमण है। श्री पात्रों के पुत्र ने यह जानकारी देते हुये बताया कि भविष्य में भी उनके पिता कोई सरकारी पद नहीं लेंगे।
सूर्यनारायण का सियासी कैरियर
तिहत्तर वर्षीय सूर्य नारायण पात्रो गंजम जिले से सात बार राज्य विधानसभा के लिए चुने गए हैं और उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण विभागों में मंत्री का पद संभाला है। वह वर्ष 1990, 1995, 2000, 2004 में मोहना विधानसभा क्षेत्र से चार बार चुने गए और 2009, 2014 और 2019 में तीन बार दिगपहांडी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया। श्री पात्रो को जून 2019 में ओडिशा विधान सभा के अध्यक्ष पद पर चुना गया।
श्री पटनायक के निर्देश के बाद श्री पात्रों सहित मंत्रिपरिषद के सभी 20 मंत्रियों ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया था। नये मंत्रिमंडल के रविवार को शपथ लेने का कार्यक्रम है।


Download Android App
Download iOS App



