देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय खेल दिवस की प्रदेश के खिलाड़ियों एवं युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने खेल दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि खेलों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। देश और दुनिया के खिलाड़ी एक मंच पर खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर आपसी सद्भाव को बढाने का भी कार्य करते हैं। इस प्रकार आपसी सहयोग और सद्भाव बढ़ाने की दृष्टि से भी खेलों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि राज्य के क्रिकेट एशोसिएसन को मान्यता प्राप्त होने से यहां के युवाओं को इस क्षेत्र में और बेहतर प्रदर्शन के मौके उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास एवं खिलाड़ियों को हर सम्भव सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है।
पीएम मोदी ने लोगों से खेलों और फिटनेस गतिविधियों को प्राथमिकता देने को कहा
राज्य में योजनाबद्ध तरीके से खेल सुविधाओं को विकसित कर खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण देने के प्रयास निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतिस्पद्रधाओं में भी अच्छा प्रदर्शन किया है और इन स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले एवं भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं समुचित प्रोत्साहन दिया जा रहा है। महिला खिलाड़ियों ने भी अपने प्रदर्शन से दिखा दिया है कि वे किसी तरह से पुरूषों से कम नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद के जीवन से प्रेरणा लेकर खेल भावना के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का संकल्प लें।
– सुनील तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



