मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के प्रमुख एम के स्टालिन ने बुधवार को टि्वटर के जरिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके 49वें जन्मदिन पर बधाई दी। स्टालिन ने इस अवसर पर राहुल गांधी के साथ हाथ मिलाते हुये एक फोटो भी पोस्ट किया है।

द्रमुक प्रमुख ने कहा कि वह अपने अच्छे मित्र राहुल गांधी को जन्मदिन की बहुत बहुत मुबारकबाद देते हैं। द्रमुक और कांग्रेस ने हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ा था। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष को टि्वटर पर जन्मदिन की बधाई दी थी।


Download Android App
Download iOS App



