मसूरी : मेघालय के राज्यपाल तथागत राय ने मसूरी भ्रमण के दौरान कहा कि यहां पर्यावरण का काफी नुकसान पहुंचा है, इस पर विशेष ध्यान देने के साथ ही मकान बनाने पर रोक लगायी जानी चाहिए। वहीं जागरूकता के लिए अभियान चलाया जाना चाहिए। मसूरी पहुंचे मेघालय के राज्यपाल तथागत राय ने कहा कि वह मसूरी पहले भी दो बार आ चुके हैं, यह बहुत सुंदर पर्यटक स्थल है, लेकिन यहां पर हरियाली कम हो रही है, पर्यावरण को हानि पहुंच रही है, जो कि चिंता का कारण है।
इसके लिए यहां के लोगों को जागरूक होना चाहिए साथ ही जागरूकता के लिए अभियान चलाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहाकि मसूरी में मकान बनाने पर रोक लगनी चाहिए, आगे ऐसा न हो इस पर संबंधित विभाग को नियंत्रण करना चाहिए, ताकि इसकी सुंदरता बनी रहे। इसके लिए सरकार को भी जगाना चाहिए, अगर लोग जागरूक रहेंगे तो सरकार उसके अनुसार चलेगी अगर लोग सोये रहेंगे तो सरकार भी सोई रहेगी। सरकार का जगाने के लिए प्रचार प्रसार कर जागरूकता अभियान चलाना चाहिए।
राज्य पाल तथागत राय ने कहा कि उनका कार्यक्रम हरिद्वार में था। जहां महान संत सत्यमित्रानंद के निधन पर श्रद्धांजलि सभा थी, जिसमें कई राज्यों के गवर्नरों को बुलाया गया था। उसके बाद देहरादून में महान विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मशती कार्यक्रम में बुलाया गया, जिसमें मुझे उनके बारे में बोलना था और उसके बाद मसूरी घूमने आ गया। उन्होंने कहा कि उनका पहाड़ों से बहुत प्रेम है और वे कैलास मानसरोवर, अमरनाथ, केदारनाथ, बद्रीनाथ, मुक्तिनाथ जा चुका हूं। राज्यपाल राय ने मालरोड का आनंद लिया व पैदल मालरोड पर घूमे।


Download Android App
Download iOS App



