उत्तर प्रदेश में लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में नर्सिंग की पढाई कर रही एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि गोरखपुर के सहजनवा इलाके के भक्सा गांव निवासी अशोक कुमार की 20 वर्षीय पुत्री रुबी राव जानकीपुरम इलाके में किराये के मकान में रहकर नर्सिंग की पढ़ई कर रही थी।
सुबह जब रूबी का कमरा नहीं खुला, तो उसी घर में किराये पर रहने वाले गोविन्द शर्मा ने उसकी मौसी के बेटे कल्याणपुर निवासी शाशवत राव को सूचना दी कि रुबी कमरा नहीं खोल रही है। उन्होंने बताया कि शाशवत मौके पर आया और लोगो की मदद से दरवाजा खोला, तो रूबी का शव कमरे मे लगे छत के पंखे से साडी के फंदे पर लटका था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



