अक्सर छात्रों का आपने टीचर से बहुत लगाव होता है। लेकिन चेन्नई के तिरुवल्लूर में छात्रों का अपने अंग्रेजी टीचर के लिए इतना प्यार देखकर उनका ट्रांसफर 10 दिनों के लिए रोक दिया गया। सभी छात्रों की आंखों में पानी है। वह नौजवान टीचर भी भावुक है, हर कोई बस यही कह रहा है, मत जाओ सर। छात्रों और टीचर का यह प्यार तिरुवल्लूर के वेलीगरम स्थित सरकारी हाई स्कूल का है और ये साधारण सा इंसान इन बच्चों का अंग्रेजी टीचर जी. भगवान है। जिसके ट्रांसफर के आदेश जारी होने के बाद हर कोई स्तब्ध रह गया।
छात्रों के साथ-साथ अभिवावकों ने भी टीचर के ट्रांसफर का विरोध किया। प्रिंसीपल ए अरविंदन के मुताबिक बच्चों ने अपने अभिवावकों को भी टीचर के ट्रांसफर के बारे में बता दिया था जिससे सभी अभिवावक भी स्कूल पहुंच गए थे। बच्चों और टीचर का प्यार देखर सरकार में बैठे लोगों का भी दिल पिघलता है। इसके बाद जी. भगवान का ट्रांसफर 10 दिनों के लिए रोक दिया गया है। स्कूल प्रिंसीपल ने बताया कि भगवान स्कूल में क्लास 6 से 10 तक के बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाते हैं।
उनके ट्रांसफर ऑर्डर के बाद स्कूल में उनकी जगह नया टीचर आया और उसने 10 बजे स्कूल ज्वाइन कर लिया। लेकिन भगवान अपने दूसरे स्कूल में टाइम पर ज्वाइन नहीं कर पाएं क्योंकि उन्हें बच्चों ने यहां रोक रखा था। पैरेन्ट्स एसोसिएशन ने इलाके के विधायक को भी इस मामले में निवेदन किया और टीचर के ट्रांसफर को रोकने की गुजारिश की। हालांकि विधायक ने पैरेन्ट्स को टीचर के ट्रांसफर की जरूरत का हवाला देकर समझाने की कोशिश की।प्रिंसीपल ने भी भगवान को कहा कि वो दूसरे स्कूल में भी इसी तरह से बच्चों का विश्वास जीतने में कामयाब होंगे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



