अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास का अलग-अलग दल के नेताओं ने साथ स्वागत किया। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शिलान्यास पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि अब देश में राम राज्य की शुरूआत होगी। महाजन ने स्थानीय बीजेपी कार्यालय में पार्टी के अन्य नेताओं के साथ राम मंदिर के शिलान्यास समारोह का सीधा प्रसारण देखा।
इसके बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “कई लोगों की जन्म-जन्म की तपस्या के बाद अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि पर उनके मंदिर के निर्माण की शुरूआत हुई है। इससे दुनिया भर के लोगों में आनंद और तृप्ति का भाव है।” वरिष्ठ बीजेपी नेता ने कहा, “हम सभी लोग राम राज्य की कल्पना बार-बार करते हैं। अब कहीं न कहीं उसकी शुरूआत होगी क्योंकि हरेक व्यक्ति के मन में इसके प्रति भाव बढ़ते जा रहे हैं।”
राम मंदिर के भूमि पूजन पर शाह ने किया ट्वीट, विश्व में फिर अपने पूर्ण वैभव के साथ जाग उठेगी अयोध्या
इससे पहले, राम मंदिर शिलान्यास की खुशी में स्थानीय बीजेपी कार्यालय के सामने जमकर आतिशबाजी की गयी और पार्टी के उल्लासित कायकर्ताओं ने भगवान राम की खूब जय-जयकार की।


Download Android App
Download iOS App



