बेंगलुरू : रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि कोई देश तब तक एक महाशक्ति बनने की आकांक्षा नहीं रख सकता, जब तक वहां नागरिकों के लिए आधारभूत ढांचे और बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। वह यहां राज्य सरकार के साथ 10 स्थानों पर रक्षा भूमि की अदला-बदली के अवसर पर आयोजिक एक सभा को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि अगर लोगों के पास अच्छी सड़कें नहीं हैं, अगर लोगों के पास मेट्रो रेल जैसा अच्छा सार्वजनिक परिवहन नहीं है, अगर लोगों के पास पीने के पानी की उचित सुविधा नहीं है, यहां तक कि अधिक बुनियादी- अगर लोगों के पास ढंग का शौचालय नहीं है, तो वह देश महाशक्ति बनने की ख्वाहिश नहीं रख सकता।


Download Android App
Download iOS App




