हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर

Summary :

ईडी ने वीरभद्र सिंह के खिलाफ धनशोधन के एक मामले में पूरक आरोपपत्र दायर किया। विशेष न्यायाधीश अरूण भारद्वाज ने कहा कि वह 18 मार्च को मामले की सुनवाई करेंगे।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ धनशोधन के एक मामले में पूरक आरोपपत्र दायर किया। विशेष न्यायाधीश अरूण भारद्वाज ने कहा कि वह 18 मार्च को मामले की सुनवाई करेंगे। ईडी का पूरक आरोपपत्र विशेष लोक अभियोजक नितेश राणा और एन के मट्टा के मार्फत दायर किया गया।

Enforcement Directorate

इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अलग से सिंह और उनकी पत्नी एवं अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दायर किए थे। सीबीआई ने दावा किया था कि सिंह ने संप्रग सरकार के दौरान केंद्रीय मंत्री रहते हुए आय के ज्ञात स्रोत से करीब दस करोड़ रुपये अधिक इकट्ठा किए थे। सीबीआई के मुकदमे के आधार पर ईडी ने मामला दायर किया था।

Desk Team