भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बर्णवाल ने कहा कि झारखंड सरकार ने किसानों के सुविधा के लिए इस वर्ष धान खरीद का समर्थन मूल्य 1550 रुपया प्रति क्विंटल रखा है। साथ ही साथ किसानों को प्रोत्साहन के लिए धान का उचित मूल्य के साथ ही बोनस 150 प्रति क्विंटल की राशि अलग से रखी गयी है। इस तरह झारखंड सरकार ने प्रति क्विंटल धान 1700 प्रति क्विंटल किसानों से लेने का निर्णय लिया है।
श्री बर्णवाल ने यह भी कहा कि किसानों को खरीदे गए धान का कीमत तीन दिनों में ही उनके खाते में सीधे जाने का प्रावधान किया है ।ताकि किसानों को कोई बिचौलिए के चक्कर मे न पडऩा पड़े। श्री बर्णवाल ने कहा कि सभी जिले में धान खरीद को लेकर व्यवस्था पूरी कर ली गयी है। ज्ञात हो कि 1 दिसम्बर से सभी जिले में धान क्रय केंद्र खुल जायेंगे जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। सरकार के इस बेहतरीन व्यवस्था के लिए भारतीय जनता पार्टी राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास जी एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय जी को साधुवाद देती है।


Download Android App
Download iOS App



