अहमदनगर : राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस और राकांपा के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत अभी जारी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि अहमदनगर सहित लोकसभा की पांच से छह सीटों पर बातचीत अभी जारी है। विखे पाटिल ने कहा, ”अहमदनगर को लेकर सीट बंटवारे की व्यवस्था में बदलाव हो सकता है।”
उल्लेखनीय है कि उनके पुत्र सुजय विखे पाटिल ने पिछले साल दिसंबर में कहा था कि वह अहमदनगर से चुनाव लड़ेंगे, चाहे कांग्रेस उन्हें वहां से टिकट दे या न दे। हालांकि वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने उनकी टिप्पणी को यह कहकर कमतर करने की कोशिश की थी कि उन्हें विश्वास है कि उनके पुत्र कांग्रेस में बने रहेंगे और पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
अहमदनगर लोकसभा सीट से राकांपा उतार सकती है उम्मीदवार : पार्टी सूत्र
मध्य महाराष्ट्र स्थित अहमदनगर और छह से सात अन्य सीटों पर राकांपा और कांग्रेस के बीच अभी सहमति नहीं बन पाई है। दोनों दलों ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन करने का फैसला किया है। राकांपा 1999 से अहमदनगर लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ती आ रही है।


Download Android App
Download iOS App



