Tamil Nadu में पटाखा यूनिट में विस्फोट, 2 लोगों की मौत

Summary :

Tamil Nadu : Explosion in firecracker unit: तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले के नाथम तालुक के अविचिपट्टी में एक पटाखा यूनिट में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक, उन्होंने सुबह-सुबह पटाखा फैक्ट्री से तेज आवाज सुनी। Tamil Nadu में पटाखा यूनिट में विस्फोट Explosion in firecracker unit: तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले के नाथम तालुक के अविचिपट्टी में एक पटाखा यूनिट में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक, उन्होंने सुबह-सुबह पटाखा फैक्ट्री से तेज आवाज सुनी। साथ ही तुरंत लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस…

Tamil Nadu

Tamil Nadu : Explosion in firecracker unit: तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले के नाथम तालुक के अविचिपट्टी में एक पटाखा यूनिट में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक, उन्होंने सुबह-सुबह पटाखा फैक्ट्री से तेज आवाज सुनी।

Tamil Nadu में पटाखा यूनिट में विस्फोट

Explosion in firecracker unit: तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले के नाथम तालुक के अविचिपट्टी में एक पटाखा यूनिट में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक, उन्होंने सुबह-सुबह पटाखा फैक्ट्री से तेज आवाज सुनी। साथ ही तुरंत लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस की एक टीम वहां पहुंची तो फैक्ट्री के अंदर दो लोगों को मृत पाया। शवों के सिर, गर्दन और बांहों पर गंभीर चोटों के निशान थे।वहीं, फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, महिलाओं समेत 8 लोगों  की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

Tamil Nadu (Explosion in firecracker unit) : शवों को पोस्टमार्टम के लिए डिंडीगुल के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना को लेकर नाथम थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।यूनिट का मालिक के सेल्वम फिलहाल फरार है। पुलिस की एक टीम मालिक की तलाश कर रही है। नाथम थाने के एसएचओ ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस सेल्वम का पता लगा रही है और यह पता लगा रही है कि उसके पास पटाखा फैक्ट्री चलाने का उचित लाइसेंस है या नहीं।

Tamil Nadu में पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट से 2 की मौत | 2 killed in  explosion at firecracker manufacturing unit in Tamil Nadu | Tamil Nadu में  पटाखा निर्माण इकाई में

इससे पहले शनिवार को मायलादुथुराई में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में दो श्रमिकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
शनिवार की घटना में मृतक की पहचान थिरुवदुथुरई गांव निवासी कर्णन (27) के रूप में हुई, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कालीपेरुमल (42) की अस्पताल में मौत हो गई।

Tamil Nadu (Explosion in firecracker unit) : जिला कलेक्टर एपी महाभारती और पुलिस अधीक्षक के. स्टालिन ने घटनास्थल का दौरा किया और मयिलादुथुराई के अस्पताल में घायलों से मुलाकात की।उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु का विरुदनगर जिला देश में पटाखा विनिर्माण का सबसे बड़ा हब है। विरुदनगर जिले का शिवकाशी तमिलनाडु में पटाखा उद्योग का केंद्र है।डिंडीगुल और राज्य के अन्य निकटवर्ती जिलों में भी पटाखों के कुछ कारखाने हैं।तमिलनाडु पटाखा उद्योग का सालाना कारोबार 6,000 करोड़ रुपये है और यह प्रत्यक्ष तथा परोक्ष रूप से लगभग एक लाख लोगों को रोजगार देता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Abhishek Kumar