चेन्नई : तमिलनाडु में राजनीतिक दलों के नेताओं की लोकसभा चुनाव-2019 के एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर अलग-अलग राय है। ज्यादातर एग्जिट पोल में केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार की वापसी की संभावना जताई गई है।
भारतीय जनता पार्टी के नेता इस बात से आश्वस्त हैं कि राजग गठबंधन प्रदेश में आधे से अधिक सीटों पर कब्जा करेगा जबकि द्रमुक के एक प्रवक्ता ने कहा कि एग्जिट पोल विश्वास करने वाला नहीं है।
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एच. राजा ने आईएएनएस से कहा, ‘एग्जिट पोल से लोगों की पसंद की प्रवृत्ति का पता चलता है। मेरा मानना है कि राजग को 326 सीटें मिलेंगी और खुद भाजपा 280 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।’
लोकसभा चुनाव 2019 : एग्जिट पोल में फिर Modi सरकार , NDA 300 पार
उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में राजग 38 में से आधे से अधिक सीटों पर कब्जा करेगा। आईएएनएस-सीवोटर एग्जिट पोल के अनुसार, राजग को देश में 287 सीटें और भाजपा को 236 सीटें मिल सकती हैं।
उधर, द्रमुक प्रवक्ता ए. सरवनम ने कहा, ‘ये एग्जिट पोल विश्वास करने योग्य नहीं है। इन आंकड़ों से मीडिया को अगले दो दिनों तक खुराक मिलेगा। हम चुनाव के नतीजों का इंतजार करेंगे जो 23 मई को आने वाले हैं।’
वहीं, अन्नाद्रमुक प्रवक्ता सी. पोन्नेयन ने आईएएनएस से कहा, ‘एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शख्सियत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से बेहतर बताया गया है।’


Download Android App
Download iOS App



