तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों ने बुधवार तड़के छापेमारी पूरी करने के बाद उनको पूछताछ के लिए अपने साथ हिरासत में लेकर रवाना हुए। समाचार एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है। मालूम हो कि कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में डीएमके नेता के करूर स्थित आवास और राज्य सचिवालय स्थित उनके कार्यालय पर दिन भर छापेमारी करने के बाद ईडी के अधिकारियों ने यह कार्रवाई की है। इसके अलावा करूर में उनके भाई और एक करीबी सहयोगी के ठिकानों पर भी ईडी द्वारा छापेमारी की गई।
सेंथिल बालाजी को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया
वहीं, डीएमके राज्यसभा सांसद एनआर एलंगो ने समाचार एजेंसी से कहा कि मंगलवार सुबह सात बजे तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया। कल सुबह से लेकर अब तक 14 जून की रात 2:30 बजे तक उन्हें किसी भी दोस्त, रिश्तेदार और उनके वकील से मिलने नहीं दिया गया।
2 बजे अचानक उठाकर ओमंदुरार सरकारी अस्पताल लाया गया
उन्होंने आगे कहा कि सेंथिल को 2 बजे अचानक उठाकर ओमंदुरार सरकारी अस्पताल लाया गया। ऐसा लगता है कि जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उन्हें होश नहीं था। हम चिकित्सा स्थिति का सटीक विवरण नहीं जानते हैं लेकिन यह पूरी तरह से अवैध और असंवैधानिक गिरफ्तारी है क्योंकि गिरफ्तारी के बारे में उन्हें या उनके रिश्तेदारों या दोस्तों को नहीं बताया गया। उन्होंने आगे कहा कि ईडी ने गैरकानूनी काम किया है। हम कानूनी तौर पर इससे लड़ेंगे।


Download Android App
Download iOS App



