Vijay के CM बनने में देरी से भड़का समर्थक, TVK कार्यकर्ता ने खुद को लगाई आग

Summary :

Tamil Nadu Vijay Supporter Self Immolation: तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर पेंच फंस गया है। टीवीके के पास बहुमत के लिए जरूरी आंकड़े से अभी भी 10 सीटों की कमी है। यही वजह है कि सरकार बनाने का रास्ता आसान नहीं हो पा रहा है। दूसरी पार्टियों की ओर से भी अभी तक खुलकर समर्थन नहीं मिला है, जिसके कारण राजनीतिक असमंजस बना हुआ है। सरकार गठन में जारी देरी के बीच अभिनेता और टीवीके प्रमुख थलपति विजय का शनिवार को होने वाला संभावित शपथ ग्रहण कार्यक्रम फिलहाल रद्द कर दिया गया है। Tamil Nadu Vijay Supporter…

Tamil Nadu Vijay Supporter Self Immolation: तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर पेंच फंस गया है। टीवीके के पास बहुमत के लिए जरूरी आंकड़े से अभी भी 10 सीटों की कमी है। यही वजह है कि सरकार बनाने का रास्ता आसान नहीं हो पा रहा है। दूसरी पार्टियों की ओर से भी अभी तक खुलकर समर्थन नहीं मिला है, जिसके कारण राजनीतिक असमंजस बना हुआ है। सरकार गठन में जारी देरी के बीच अभिनेता और टीवीके प्रमुख थलपति विजय का शनिवार को होने वाला संभावित शपथ ग्रहण कार्यक्रम फिलहाल रद्द कर दिया गया है।

Tamil Nadu Vijay Supporter Self Immolation: समर्थक ने खुद को लगाई आग

इस खबर के सामने आने के बाद उनके समर्थकों में नाराजगी और निराशा देखने को मिल रही है। कई लोग सोशल मीडिया और सड़कों पर अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं। राज्य में बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच विजय के एक समर्थक ने आत्मदाह की कोशिश कर ली। जानकारी के मुताबिक करीब 40 साल के इसक्कियप्पन नामक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। घटना के बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि वह विजय के मुख्यमंत्री बनने में हो रही देरी से काफी परेशान और भावुक था। यह पहली बार नहीं है जब उसने ऐसा कदम उठाया हो। चार महीने पहले भी उसने विजय के समर्थन में एक धार्मिक अनुष्ठान जैसा प्रदर्शन किया था, जिसमें उसने अपने चेहरे के आर-पार 16 फीट लंबा ‘वेल’ यानी भाला डलवाया था। उस समय भी उसने विजय के मुख्यमंत्री बनने की कामना की थी।

राजनीतिक माहौल को लेकर बढ़ी चिंता

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर चल रही अनिश्चितता के बीच कई राजनीतिक नेताओं ने शांति बनाए रखने की अपील की है। वरिष्ठ नेता तमिलिसाई सौंदराराजन ने कहा कि राज्य के लोग नई सरकार को लेकर भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं। हर कोई चाहता है कि जल्द स्थिर सरकार बने और जनता के जनादेश का सम्मान किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार बनाने के लिए सभी संवैधानिक विकल्पों पर विचार किया जा रहा है और इसी कारण अलग-अलग दलों को बातचीत का समय दिया जा रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा माहौल में कुछ कार्यकर्ता भावनात्मक होकर गलत कदम उठा रहे हैं, जो चिंता की बात है।

वल्लियूर में भी आत्मदाह की कोशिश

इसी बीच वल्लियूर इलाके से भी एक और घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने कथित तौर पर आत्मदाह की कोशिश की। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा वीसीके कार्यालय के बाहर एक युवक पर ब्लेड से हमला होने की खबर भी सामने आई है। इन घटनाओं ने राज्य के राजनीतिक माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया है।

तमिलिसाई सौंदराराजन ने थलपति विजय से अपील की है कि वह अपने समर्थकों के नाम जल्द एक संदेश जारी करें। उन्होंने कहा कि विजय को लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह का खतरनाक कदम न उठाने की अपील करनी चाहिए। नेताओं का मानना है कि राजनीतिक मतभेद लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा हैं, लेकिन किसी भी हाल में हिंसा या आत्मघाती कदम सही नहीं माने जा सकते।

यह भी पढ़ें: Chandranath Rath Murder Case: बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ हत्याकांड में पाकिस्तान कनेक्शन की आशंका, वारदात में इस्तेमाल दूसरी मोटरसाइकिल भी बरामद

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।