आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी की चित्तूर यात्रा के मद्देनजर पुलिस ने गुरुवार को यहां के तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख नेताओं को नजरबंद कर दिया। तेदेपा नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री के काफिले का रास्ता अवरूद्ध करने के प्रयास को रोकने के लिए पुलिस ने एहतियातन उन्हें नजरबंद कर दिया है।
जगनमोहन रेड्डी पीवीकेएन मैदान में ‘अम्मा वाडी’ योजना शुरू करेंगे। जिन तेदेपा नेताओं को गिरफ्तारी किया गया है, उनमें पूर्व विधायक ए एस मनोहर, विधान पार्षद दोराबाबू, तेदेपा के जिला अध्यक्ष पुलिवर्ती नानी और राज्य पार्टी बीसी सेल के महासचिव षनमुगम शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार नेताओं से सहयोग की अपील की है।
मुंबई पुलिस की बड़ी सफलता, गैंगस्टर एजाज लकड़वाला पटना से गिरफ्तार
पुलिस को सूचना मिली थी कि तेदेपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी के नेता विजयवाड़ में बेंज सर्कल में मुख्यमंत्री के काफिले का मार्ग अवरूद्ध करेंगे। इसके बाद पुलिस ने तेदेपा नेताओं को नजरबंद किया है। तेदेपा नेताओं के किसी भी तरह के हंगामे से बचने के लिए पुलिस ने उस पूरे मार्ग पर सुरक्षा बढ़ दी है जहां से मुख्यमंत्री को गुजरना है।


Download Android App
Download iOS App



