Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

आज शाम पांच बजे थम जाएगा तेलंगाना चुनाव प्रचार अभियान

Summary :

Telangana Assembly Elections: जल्द ही तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने वाले है।बता दें 30 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए धुंआधार चुनाव प्रचार अभियान मंगलवार शाम पांच बजे थम जाएगा। जहां का चुनावी मौसम अन्य चार राज्यों – मिजोरम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम की तुलना में काफी लंबा रहा। इन चारों राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है। आज शाम पांच बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार अभियान घोषणा के बाद राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू सत्ता में आने की कोशिश में कोई कसर नहीं छोड़ी BJP आपको बता दें निर्वाचन आयोग द्वारा नौ अक्टूबर…

Telangana Assembly Elections: जल्द ही तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने वाले है।बता दें 30 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए धुंआधार चुनाव प्रचार अभियान मंगलवार शाम पांच बजे थम जाएगा। जहां का चुनावी मौसम अन्य चार राज्यों – मिजोरम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम की तुलना में काफी लंबा रहा। इन चारों राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है।

  • आज शाम पांच बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार अभियान
  • घोषणा के बाद राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू
  • सत्ता में आने की कोशिश में कोई कसर नहीं छोड़ी BJP

आपको बता दें निर्वाचन आयोग द्वारा नौ अक्टूबर को विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी।भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में है जबकि कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए जी जान लगा रही है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी सत्ता में आने की कोशिश में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

रेवंत रेड्डी कोडंगल और कामारेड्डी से चुनाव लड़ेंगे

आगामी चुनाव में बीआरएस प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर), उनके पुत्र केटी रामा राव, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी और भाजपा के लोकसभा सदस्य बंदी संजय कुमार, डी. अरविंद और सोयम बापूराव समेत 2,290 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।केसीआर कामारेड्डी और गजवेल से अपनी किस्मत आजमाएंगे, वहीं रेवंत रेड्डी कोडंगल और कामारेड्डी से चुनाव लड़ेंगे।

30 नवंबर को होगा तेलंगाना में चुनाव

Telangana Assembly Elections:भाजपा ने अपने विधायक एटाला राजेंद्र को हुजूराबाद के अलावा गजवेल से मैदान में उतारा, जहां से वह मौजूदा विधायक हैं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सोमवार को हैदराबाद में रोड शो किया तथा कई जनसभाओं को संबोधित किया।मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner