तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल ने रविवार देर रात यहां प्रगति भवन में हुई बैठक में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पारित करने का फैसला किया है।
कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़, पुड्डचेरी तथा केरल और पश्चिम बंगाल पहले ही सीएए के विरोध में प्रस्ताव पारित कर चुके हैं।
तेलंगाना मंत्रिमंडल ने आठ घंटे लंबी चली बैठक में केंद्र सरकार से अपील की है कि भारत की नागरिकता देने में किसी के साथ धार्मिक रूप से भेदभाव न किया जाए। मंत्रिमंडल ने गुजारिश किया कि सभी धर्मों को कानून के सामने बराबर दृष्टि से देखा जाना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



