शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को एकनाथ शिंदे को ‘शिवसेना नेता’ के पद से हटा दिया। एक दिन पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले शिंदे को लिखे एक पत्र में ठाकरे ने उन पर ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल’ होने का आरोप लगाया।

पत्र में कहा गया है कि शिंदे ने भी ‘स्वेच्छा से’ पार्टी की सदस्यता छोड़ दी है, इसलिए ‘शिवसेना पार्टी अध्यक्ष के रूप में मुझे प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, मैं आपको पार्टी संगठन में शिवसेना नेता के पद से हटाता हूं।’’
यह पत्र 30 जून का है, जिस दिन शिंदे ने भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उससे पहले शिंदे और शिवसेना के अधिकतर विधायकों ने ठाकरे के खिलाफ बगावत कर दी थी। ठाकरे ने 29 जून को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।


Download Android App
Download iOS App



