शिवसेना में अब तक केवल रिमोट कंट्रोल की भूमिका में रहते आए ठाकरे परिवार बालासाहेब ठाकरे और उद्घव ठाकरे में अब जाकर शायद पहली दफा कोई चुनाव लड़कर सामने से राजनीतिक लड़ाई लडऩे को रेडी है। जी हां आपको बता दें कि उद्घव ठाकरे के बेटे और युवा सेना के प्रमुख आदित्य ठाकरे साल 2019 में अक्टूबर में होने वाले महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में बतौर शिवसेना प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरने के लिए अब पूरी तरह से तैयार हैं।

‘महाराष्ट्र आपका इंतजार कर रहा है…आदित्य’
यदि ऐसा कुछ होता है तो तकरीबन 52 साल बाद यानि 1966 में पार्टी का निर्माण हुआ था। अब शिवसेना की निगरनी में एक और बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकेगा। वैसे ये खबर उस समय सुर्खिंयो का विषय बनी जब सोमवार के दिन आदित्य के चचेरे भाई और युवा सेना में उनके सहायक वरुण सरदेसाई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात के संकेत दिए कि वरुण ने लिखा मिशन 2019 विधानसभा चुनाव के लिए यही सही समय है। यही सही मौका भी है। महाराष्ट्र आपका इंतजार कर रहा है…आदित्य ठाकरे।’

अब वरुण के इस पोस्ट को आदित्य के मिशन चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है और माना जा रहा है कि यही वो सभी संकेत है जब शिवसेना के परिवार में से पहली बार कोई सीधे चुनावी मैदान में उतरने के लिए अपनी कमर कस रहा है। खबरों की मानें तो आदित्य ठाकरे शिवसेना के गढ़ मुंबई के वर्ली या फिर शिवड़ी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

बता दें कि इन सभी चीजों के बीच अभी तक आदित्य ठाकरे की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है न ही किसी प्रकार की आधिकारिक टिप्पणी की गई है। लेकिन वह कई मौकों पर ये संकेत देते रहते हैं कि वह ठाकरे परिवार के पहले ऐसे सदस्य होंगे जो जल्द ही चुनावी मैदान में आकार जनादेश प्राप्त करने की कोशिश करेगा।

वैसे माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में देशभर में एनडीए की शानदार जीत और महाराष्ट्र में शिवसेना-बीजेपी गठबंधन के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अब 28 साल के आदित्य ने चुनाव के माध्यम से ही राजनीति में आने का मन बनाया है।


Download Android App
Download iOS App



