मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर तीखे आरोप लगा कर मध्यप्रदेश की राजनीति में नई बहस खड़ी करने वाले वन मंत्री उमंग सिंघार ने आज कहा कि उन्हें जो बात कहनी थी, वो उन्होंने पार्टी संगठन के सामने कह दी है और अब उन्हें इसके आगे कोई टिप्पणी नहीं करनी।
आज यहां अपने निवास पर संवाददाताओं से चर्चा के दौरान उमंग सिंघार ने बेहद संक्षिप्त बातचीत में कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ और पार्टी के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया के समक्ष अपनी बात रख दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी फोरम पर बात रखने के बाद इसके आगे अब उन्हें कुछ और नहीं कहना है।
उत्तराखंड के पूर्व CM रावत पर गिरफ्तारी का संकट, CBI स्टिंग मामले को लेकर दर्ज करेगी केस
उमंग सिंघार ने कहा कि उनके और मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीच जो भी बात हुई, वो निजी है और वे इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहते। उन्होंने दावा किया कि पार्टी में सब कुछ ठीक है और प्रदेश में कोई संवैधानिक संकट नहीं है। कल रात ही एक ऑडियो वायरल होने के बाद उमंग सिंघार के गृहक्षेत्र धार के सहायक आबकारी आयुक्त संजीव दुबे को हटाए जाने पर उमंग सिंघार ने कहा कि मुख्यमंत्री को जो कार्रवाई करनी थी, वो उन्होंने कर दी।


Download Android App
Download iOS App



