झारखंड के कोलेबीरा विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को होने वाले उपचुनाव में भाजपा, मुख्य विपक्षी झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित झारखंड पार्टी और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है।
हत्या के एक मामले में झारखंड पार्टी के विधायक एनोस एक्का को सुनाये जाने के बाद रिक्त हुई कोलेबीरा विधानसभा सीट पर गुरुवार को मतदान होना है।
जम्मू एवं कश्मीर में आज से लागू हो जाएगा राष्ट्रपति शासन
इस सीट पर कुल पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें भाजपा के बसंत सोरेंग, झारखंड पार्टी की मेनन एक्का और कांग्रेस के नमन विक्सेल कोंगाडी प्रमुख हैं।
इनके अलावा सेंगेल पार्टी के अनिल कंदुलना एवं निर्दलीय बसंत डुंगडुंग भी चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
इन उपचुनावों में कांग्रेस की लाख कोशिशों के बावजूद मुख्य विपक्षी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उसके उम्मीदवार को समर्थन देने से इनकार कर दिया तथा झारखंड पार्टी के अयोग्य ठहराये गये विधायक एनोस एक्का की पत्नी मेनन एक्का की उम्मीदवारी का समर्थन किया। इससे माना जाता है कि राज्य में विपक्षी एकजुटता को गहरा धक्का लगा है।


Download Android App
Download iOS App




