मुम्बई : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोकतंत्र में घृणा और हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा की विचारधारा का विरोध कर रही थी, लेकिन वह नहीं चाहती थी कि भगवा पार्टी का अस्तित्व समाप्त हो जाए। गहलोत 19सदी के समाज सुधारक दंपती सावित्रीबाई फुले और ज्योतिराव फुले की प्रतिमाओं के अनावरण के लिए नांदेड में थे।
उन्होंने अपने भाषण में कहा,‘‘राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने के बाद यह मेरा पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है।’’ उन्होंने कहा,‘‘लोकतंत्र में हिंसा और घृणा के लिए कोई स्थान नहीं है।’’ गहलोत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भाजपा के खिलाफ लड़ाई व्यक्तिगत नहीं है बल्कि वैचारिक है।


Download Android App
Download iOS App



