प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि देश में एक मजबूत प्रधानमंत्री होना चाहिए जिसकी आलाकमान केवल जनता होनी चाहिए। कर्नाटक के चित्रदुर्ग में विपक्षी दलों के ‘महागठबंधन’ को ‘महामिलावट’ करार देते हुए मोदी ने कहा कि देश में ऐसी सरकार नहीं होनी चाहिए जिसका रिमोट कंट्रोल एक दर्जन लोगों के हाथों में हो।
प्रधानमंत्री ने यहां चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि पाकिस्तान में बालाकोट हवाई हमले के बाद दुनिया भारत के साथ खड़ी है लेकिन ‘महामिलावट’ में शामिल लोगों ने उनकी निंदा की। उन्होंने कहा, ‘‘क्या आप ऐसी सरकार चाहते हैं जिसका रिमोट कंट्रोल एक दर्जन लोगों के हाथ में हो?’’ मोदी ने कर्नाटक में कांग्रेस-जद(एस) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों पार्टियां सत्ता के लिए तथा स्वार्थों के लिए साथ आई हैं।
अमित शाह बोले- केवल मोदी दे सकते हैं मजबूत सरकार
उन्होंने कहा कि कर्नाटक वो राज्य है जो हमेशा भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा हुआ है। पीएम मोदी ने कहा, पहली बार वोट देने वाले वोटर्स से मैं प्रार्थना करता हूँ, बहुत सोच-समझ कर वोट देना है। आप अपना वोट देश के लिए शहीद होने वाले वीर जवानों को समर्पित कर सकते हैं। आपका पहला वोट किसी गरीब को अपना घर, मुफ्त में अस्पताल में इलाज मिले, इसके लिए समर्पित हो सकता है।
कर्नाटक सरकार को निशाने पर लेते हुए पीएम मोदी ने कहा, मजबूर सरकार कैसी होती है ये आप यहां पर देख रही हैं, कर्नाटक की सरकार कौन चला रहा है, ये किसी को अंदाज़ा नहीं है। क्यूंकि दो हारे हुए दल सिर्फ सत्ता के लिए साथ आए हैं और एक दूसरे को संभालने में ही लगे हैं।
भ्रष्टाचार ही वो काम है जो कांग्रेस सत्ता में आने के बाद पूरी ईमानदारी से करती है : मोदी
एयर स्ट्राइक पर विपक्ष द्वारा साबुत मांगे जाने पर पीएम मोदी ने कहा, हमने पाकिस्तान में आतंकिवादियों पर हमला किया, लेकिन भारत में कुछ लोगों ने दर्द महसूस किया। सीएम यहां से एक कदम आगे निकले, उन्होंने कहा कि हमारे बलों की वीरता की बात नहीं की जानी चाहिए, इससे उनके वोट बैंक को नुकसान होता है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं, क्या आपका वोट बैंक भारत या पाकिस्तान में है?


Download Android App
Download iOS App



