हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी)ः धर्मनगरी हरिद्वार में पिछले कई दिनों से चोरों का आतंक बना हुआ है। इसी कड़ी में चोरी की योजना बनाने व चोरी के उद्देश्य से रखे सामान सहित तीन युवकों को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हरिद्वार शहर में चलाये जा रहे अभियान के मध्यनजर यात्रियों/ श्रद्धालुओं की जेब काटकर चोरी किये जाने जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु संदिग्ध व्यक्तियों/जेबकतरों की घाटों, मन्दिर एवं हरकी पैडी क्षेत्र में चैकिंग की जा रही थी।
चैकिंग के दौरान ईरिक्शा स्टैण्ड रोड़ी बेलवाला से खैरी पुत्र प्रदीप कुमार निवासी ग्राम बरीवाला थाना बरीवाला जिला मुक्सर पंजाब, अजय पुत्र तोताराम निवासी सीमापुरी डीएलएफ ए 1/18 दिल्ली वेदज्योति दिल्ली व पिताम्बर पुत्र बालमुकन्द निवासी धोबीघाट बैरागी कैम्प कनखल थाना कनखल हरिद्वार को चोरी की योजना बनाते हुये कब्जे से अवैध एक- एक कटर बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपियों द्वारा पुलिस पूछताछ में बताया गया कि वे मूल खानाबदोश हैं। चलते फिरते रहते हैं तथा चोरी करने में माहिर हैं। हरिद्वार घूमने के उद्देश्य से आये थे। पुलिस पूछताछ में आगे बताया कि आजकल लोग स्नान करने व रामलीला में आ रहे हैं तो हम सभी ने मिलकर पैसे इकट्ठा करने के लिये चोरी की योजना बना रहे थे कि तभी पुलिस ने हमे पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।


Download Android App
Download iOS App



