मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र कोरोना संकट के बीच 28 से 30 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान विधानसभाध्यक्ष के निर्वाचन के साथ नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सरकार के प्रस्ताव पर विधानसभा का सत्र बुलाने की अनुमति दे दी है। यह सत्र 28 से 30 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र के दौरान विधानसभाध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष का चुनाव हेागा और हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में निर्वाचित 28 विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।
सूत्रों का कहना है कि इस सत्र में मध्य प्रदेश धर्म स्वातं˜य विधेयक-2020 पर भी चर्चा हो सकती है। धर्मांतरण और लव जिहाद को रोकने के लिए लाने का सरकार पहले ही ऐलान कर चुकी है और उसी क्रम में कानून बनाने की बात चल रही है। इसके अलावा बजट का अनुपूरक अनुमान सदन में पेश किया जा सकता है।


Download Android App
Download iOS App



