गुजरात के अहमदाबाद में तीन मंजिला इमारत गिरी, 10 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका

Summary :

बताया जा रहा है कि यह इमारत काफी पुरानी थी। इमारत काफी जर्जर हालत में बताई जा रही है। इमारत के आसपास की गलियां संकरी होने के कारण राहत और बचाव कार्य में मुश्किल हो रही है।

गुजरात के अहमदाबाद में अमराईवाड़ी इलाके में आज एक तीन मंजिला इमारत ढह गई है। इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है। घटना स्थल पर दमकल विभाग की टीम भी मौजूद है। स्थानीय लोग भी बचाव अभियान के साथ जुड़ गए है। 
घटना में अभी तक किसी तरह की जनहानि की कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि यह इमारत काफी पुरानी थी। इमारत काफी जर्जर हालत में बताई जा रही है। इमारत के आसपास की गलियां संकरी होने के कारण राहत और बचाव कार्य में मुश्किल हो रही है।
अग्निशमन विभाग के कर्मी ने बताया कि टोरेन्ट पावर के सामने जनता नगर में अपराह्न एक इमारत अचानक धराशायी हो गई। सूचना मिलते ही दमकल की 20 गाड़ियों के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और कड़ी मशक्कत से मलबे को हटा कर मलबे में दबे लोगों को निकालने के प्रयास कर रहे हैं। मकान के मलबे में 10 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

Desk Team