पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार और बीजेपी के बीच तनातनी कम होने का नाम नहीं ले रही। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया है कि ‘‘भगवा पार्टी अपनी रैलियों में लोगों को मार रही है।’’ इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि कोयला माफिया भगवा पार्टी के संरक्षण में फल-फूल रहे हैं।
ममता बनर्जी ने रानीगंज में जनसभा में आरोप लगाया, ‘‘बीजेपी झूठ फैलाने में लिप्त है। वह लोगों की हत्याएं करवा रही है। वह धरना, रैली कर लोगों की हत्याएं करवा रही है।’’ बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को सरकारी नियंत्रण वाली कोयला खदानों को बेचने की अनुमति नहीं देगी। उन्होंने कहा, ‘‘कोयला माफिया भगवा पार्टी के संरक्षण में फल-फूल रहे हैं।’’
उत्तर बंगाल में पार्टी कार्यकर्ता की मौत पर BJP ने आज बुलाया 12 घंटे का बंद
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने पेशकश की थी कि अवैध (कोयला) खदानों को केंद्र और राज्य साथ मिलकर कानूनी मंजूरी दे। हालांकि केंद्र सरकार ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया।’’दरअसल, बीजेपी ने पार्टी कार्यकर्ता उलेन रॉय की हत्या के विरोध में और उत्तर बंगाल में राज्य सचिवालय ‘उत्तरकन्या’ तक सोमवार के मार्च के दौरान पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर मंगलवार को 12 घंटे के बंद का आह्वान किया था।


Download Android App
Download iOS App



