पश्चिम बंगाल के राज्यपाल cc ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के मुद्दे पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फोन किया लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। त्रिपाठी ने घायल जूनियर डॉक्टर परीबाह मुखोपा0.3ध्याय से अस्पताल जाकर मुलाकात की जहां उनका इलाज चल रहा है।
उन्होंने मुखोपाध्याय की हालत का जायजा लेने के बाद संवाददाताओं को बताया, “मैंने मुख्यमंत्री से संपर्क करने की कोशिश की। मैंने उन्हें फोन किया। अब तक उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
अगर वह मुझे फोन करती हैं तो हम मामले पर चर्चा करेंगे।” मुखोपाध्याय उन दो जूनियर डॉक्टरों में से एक हैं जिन पर एनआरएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सोमवार रात दम तोड़ने वाले मरीज के रिश्तेदारों ने हमला कर दिया था। इस हमले के बाद से राज्य भर के डॉक्टर हड़ताल पर बैठ गए जो अब भी जारी है। त्रिपाठी ने डॉक्टरों के प्रतिनिधियों से बृहस्पतिवार को मुलाकात की थी।


Download Android App
Download iOS App



