पश्चिम बंगाल : TMC ने सुष्मिता देव को राज्यसभा के लिए किया नामित

Summary :

पश्चिम बंगाल में छह सीटों पर मतदान होना है। मानस रंजन भुनिया, असम के बिस्वजीत दैमारी, तमिलनाडु के के.पी. मुनुसामी और थिरु आर वैथिलिंगम ने इस्तीफा दे दिया।

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने सुष्मिता देव को राज्यसभा के नामित किया है। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकॉउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, “महिलाओं को सशक्त बनाने और राजनीति में उनकी अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ममता बनर्जी की दृष्टि हमारे समाज को और अधिक हासिल करने में मदद करेगी! 
चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों के लिए राज्यसभा उपचुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। छह आकस्मिक रिक्तियां हैं, जबकि पुडुचेरी की एक सीट पर नियमित मतदान होगा। बिहार में विधान परिषद की एकमात्र सीट के लिए भी उपचुनाव होना है। 


पश्चिम बंगाल में मानस रंजन भुनिया, असम के बिस्वजीत दैमारी, तमिलनाडु के के.पी. मुनुसामी और थिरु आर वैथिलिंगम ने इस्तीफा दे दिया। बीजेपी सांसद थावरचंद गहलोत ने भी इस्तीफा दे दिया और उन्हें राज्यपाल नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र में यह सीट कांग्रेस सांसद राजीव साटव के निधन के बाद खाली हुई थी और पुडुचेरी में एन. गोकुलकृष्ण अक्टूबर में सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

बता दें कि ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष व पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने 16 अगस्त को इस्तीफा दे दिया था। और उसी दिन वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। सुष्मिता देव 2014 के लोकसभा चुनाव में असम की सिल्चर सीट से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर सांसद बनीं थीं। इसके बाद उन्हें ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का कार्यभार भी दिया गया था। 

Desk Team