त्रिपुरा में जल्द ही उपचुनाव होने है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों के नाम बुधवार को घोषित कर दिए।सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि भाजपा ने तफ्फजल हुसैन को बोक्सानगर विधानसभा सीट से और बिंदु देबनाथ को धनपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।हसैन बोक्सानगर के स्थानीय नेता हैं जबकि देबनाथ धनपुर में पार्टी के मंडल अध्यक्ष हैं।
सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था
भाजपा की त्रिपुरा इकाई के मीडिया प्रमुख सुनीत सरकार ने कहा, ‘‘पार्टी के वरिष्ठ नेता आज से बूथ स्तर पर प्रचार शुरू करने के लिए बोक्सानगर और धनपुर जा रहे हैं। हमारे उम्मीदवार बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।’’माकपा विधायक समसुल हक के निधन के कारण बोक्सानगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।धनपुर से केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के विधायक पद से इस्तीफा देने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था।
उपचुनावों की मतगणना आठ सितंबर को होगी
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वाम मोर्चा ने कौशिक चंदा और मिजान हुसैन को क्रमश: धनपुर और बोक्सानगर विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवार बनाया है।नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त है जबकि अगले दिन नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।उपचुनावों की मतगणना आठ सितंबर को होगी।


Download Android App
Download iOS App



