उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को आपदा प्रबंधन विभाग के सौजन्य से एसडीआरएफ द्वारा निर्मित एप ‘मेरी यात्रा’ का लांच किया। श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि एसडीआरएफ द्वारा आपदा प्रबंधन एवं यात्रियों की सुविधा की दृष्टि से उत्कृष्ट एप बनाया गया है। आज के आईटी युग में लोगों को ऑनलाइन सम्पूर्ण जानकारी की मांग रहती है।
उन्होंने कहा कि इस एप में उत्तराखण्ड के विशिष्ट स्थानों के बारे में भी जानकारी दी है। यह एप उत्तराखण्ड में पर्यटन क्षेत्रों की जानकारी एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित जानकारियों का अपडेट मिलेगा। एप के माध्यम से उत्तराखंड के प्रमुख मंदिरों एवं विशिष्ट चीजों के बारे में तथा जिस स्थान एवं क्षेत्र के चित्रों को दर्शाया जा रहा है, उस स्थान एवं क्षेत्र का पूरा विवरण दिया जायेगा।
कमांडेंट एसडीआरएफ सुश्री तृप्ति भट्ट ने कहा कि इस एप में यात्रियों को सूचनाएं एवं सुविधाएं एक साथ उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। एप के माध्यम से यात्रियों को अपने निकटवर्ती क्षेत्रों में होम स्टे, प्रमुख स्थलों, आपातकालीन नम्बर, अतिथि गृह, प्रमुख पर्यटक एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की जानकारी दी गई है। इस एप में कई और फीचर जोड़ जायेंगे। जिससे यात्रियों के लिए और आसानी हो।


Download Android App
Download iOS App



