केरल में 18 मई को निर्दलीय उम्मीदवार पर हमला करने के आरोपी माकपा से सहानुभूति रखने वाले दो लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। निर्दलीय उम्मीदवार उत्तरी केरल की वताकारा लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में था।
अशवंत (20) और सुजित (25) को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया गया। पूर्व निगम पार्षद सी ओ टी नसीर पर 18 मई को अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘हमने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर अपराधियों की पहचान की और उनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया। अशवंत नसीर पर हमला करने वाले संदिग्धों में से एक है।’


Download Android App
Download iOS App



