प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के दो उग्रवादियों को मणिपुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि एक उग्रवादी को सोमवार को इंफाल ईस्ट जिले के लाइरेनपेट इलाके से जबकि दूसरे को तेंगनुपाल जिले के रिंगपाम गांव से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस के संयुक्त दल ने यह अभियान चलाया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है।
गौरतलब है कि मणिपुर में केंद्र सरकार उग्रवाद खत्म करने उच्चस्तरीय स्तर पर काम कर रही हैं। ताकि नोर्थ ईस्ट में शांति स्थापित किया जा सके। पिछले दिनों भी बम बलास्ट के बाद केंद्र व राज्य सरकार ने मिलकर उग्रवाद के खिलाफ सयुंक्त कार्रवाई की थी। लेकिन इसके कारण उग्रवाद में काफी कमी आई।


Download Android App
Download iOS App



