उद्धव गुट के 4 पार्षद लापता! गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज, CCTV और कॉल रिकॉर्ड की जांच तेज

Summary :

Uddhav Thackeray 4 Councillors Missing:मुंबई से सटे कल्याण-डोंबिवली में शिवसेना (UBT) के 4 नवनिर्वाचित पार्षदों के लापता होने की खबर सामने आई है। चुनाव के बाद से चार नवनिर्वाचित पार्षद रहस्यमय तरीके से गायब हैं। जिसके बाद पुलिस स्टेशन में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस अधिकारीयों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए CCTV और कॉल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। इसके साथ ही इनकी तलाशी के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है। 16 जनवरी के बाद से ही इनके फोन ‘नॉट-रीचेबल’ आ रहे हैं। Uddhav Thackeray News: 4 पार्षद…

Uddhav Thackeray 4 Councillors Missing:मुंबई से सटे कल्याण-डोंबिवली में शिवसेना (UBT) के 4 नवनिर्वाचित पार्षदों के लापता होने की खबर सामने आई है। चुनाव के बाद से चार नवनिर्वाचित पार्षद रहस्यमय तरीके से गायब हैं। जिसके बाद पुलिस स्टेशन में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस अधिकारीयों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए CCTV और कॉल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। इसके साथ ही इनकी तलाशी के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है। 16 जनवरी के बाद से ही इनके फोन ‘नॉट-रीचेबल’ आ रहे हैं।

Uddhav Thackeray News: 4 पार्षद गायब

उद्धव ठाकरे गुट (शिवसेना UBT) के 11 नवनिर्वाचित पार्षदों में से 4 पार्षद, 16 जनवरी के बाद से लापता हैं। पार्टी का दावा है कि चुनाव परिणाम घोषित होने के अगले ही दिन से ये पार्षद संपर्क से बाहर हैं। कई दिनों तक इंतजार और आंतरिक प्रयास विफल रहने के बाद अब इस मामले को सुरक्षा और सियासी साजिश से जोड़ा जा रहा है। शिवसेना (UBT) ने पुलिस पर ढिलाई का आरोप लगाते हुए पूरे मामले को गंभीर बताया है।

Uddhav Thackeray Councilor: कौन-से पार्षद हैं लापता?

Uddhav Thackeray 4 Councillors Missing
Uddhav Thackeray Councilor (Image- Social Media)

लापता पार्षदों में मधुर म्हात्रे, कीर्ती ढोणे, राहुल कोट और स्वप्नील केणे शामिल हैं। ये चारों हाल ही में हुए KDMC चुनाव में शिवसेना (UBT) के टिकट पर निर्वाचित हुए थे। जानकारी के अनुसार, पिछले 10 दिनों से न तो इनके फोन लग रहे है और न ही ये अपने घरों पर मौजूद हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि इन पार्षदों से फोन कॉल, मैसेज और पार्टी व्हिप के ज़रिए कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

Maharashtra News: CCTV फुटेज और कॉल रिकॉर्ड की जांच की मांग

Uddhav Thackeray 4 Councillors Missing
Sanjay Raut (Image- Social Media)

पार्षदों के लापता होने के बाद ठाकरे गुट के पदाधिकारियों ने कोळशेवाड़ी पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, पार्टी का आरोप है कि इस मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई है। इस पर शिवसेना के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने चेतावनी दी थी कि अगर पुलिस ने जल्द ही पार्षदों का पता नहीं लगाया, तो वे खुद शहर भर में उनके लापता होने का पोस्टर लगाएंगे और आंदोलन करेंगे।

उनके निर्देश पर ही कल्याण पूर्व के प्रमुख चौकों, सड़कों और सार्वजानिक स्थानों पर ‘नगरसेवक बेपत्ता’ के पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों को लापता नगरसेवकों की तस्वीरें प्रमुखता से छापी गई हैं। इसके साथ ही जनता से अपील की गई है कि अगर किसी को भी इनके बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो तुरंत नजदीकी शिवसेना शाखा से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें: मुंबई के मालवणी इलाके में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 7 लोग झुलसे

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।